5 मिनट में पढ़ें बड़ी खबरें...
घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 73.50 रुपये तक महंगा आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। एक सितंबर से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 73.50 रुपये और सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 7.23 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में सब्सिडी के साथ 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 479.77 रुपये से बढ़कर 487.18 हो गई है। आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर 15 दिन में कीमतों की समीक्षा करती हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली में अब 524 रुपये से बढ़कर 597.50 रुपये हो गए हैं। इससे पहले एक जुलाई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 32 रुपये का इजाफा किया था। दिल्ली: गाजीपुर में नहर में गिरीं कई गाड़ियां , 2 लोगों की मौत दिल्ली के गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ गिर गया। इसके कारण कुछ गाड़ियां और मोटरसाइकिल कोंडली नहर में गिर गईं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। हादसे में 2 लोगों के मौत की भी बात सामने आ रही है वहीं 5 लोगों को बचा लिया गया है। 16 गोताखोर इस वक्त बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ की भी एक टीम बचाव में ज...