Posts

Showing posts with the label आतंकवादी

जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 25 मई की सभी बड़ी ख़बरें

Image
निपाह वायरस का कहर निपाह वायरस चलते भारत के कई राज्यों में सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। केरल में निपाह वायरस की वजह से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन निपाह वायरस खतरा अब केवल केरल तक ही नहीं है बल्कि अन्य राज्यों में भी बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक बाजार में इस वायरस की दवाईयाँ उचित मात्रा में उपलब्ध नहीं है इसलिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 'रीबाविरीन' नाम के एंटी-वायरल ड्रग को मलेशिया से मंगवाया है ताकि निपाह से लड़ा जा सके। निपाह वायरस के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पहले भी पश्चिम बंगाल में वर्ष 2001 में एक अज्ञात बुखार की वजह से 45 लोगों की मौत हो गई थी। ____________________ जम्मू-कश्मीर: सेना के कैंप में ग्रेनेड से आतंकी हमला   जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। आतंकियों ने फिर सेना को अपना निशाना बनाया है। कुलगामा के निहामा में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल के एक शिविर कैंप में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। से...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 21 मार्च की सभी बड़ी खबरें

Image
आत्मघाती हमले में 26 की मौत, 18 घायल अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में आत्‍मघाती हमले में लगभग 26 लोग मारे गए हैं जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल पंहुचा दिया गया है। जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। अफगानिस्‍तान अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हालांकि गृह मंत्रालय के अनुसार आत्मघाती हमलावर पैदल आया था और काबुल यूनिवर्सिटी के पास वह खुद को उड़ा लिया। लिहाज़ा किसी भी आतंकी संगठन हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि हादसा तब हुआ जब राजधानी में लोग पारसी नया वर्ष मना रहे थे। ____________________ दोनों ओर से गोलीबारी जारी, 4 जवान शहीद कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हलमतपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और दो सेना के जवान शहीद हो गए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि पिछली रात को हुए मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादी मारे गए थे। जो इलाके में घुसपैठ तरीके से घुस गए थे। सुरक्षा बलों ने इनपुट के आध...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 22 जनवरी की सभी बड़ी खबरें

Image
'दलित' शब्द के इस्तेमाल पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने लगाई रोक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 'दलित' शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। दरअसल, डॉ. मोहन लाल माहौर ने दलित शब्द पर आपत्ति जताते हुए हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि संविधान में इस शब्द का कोई उल्लेख नहीं है। इस वर्ग से जुड़े लोगों को अनुसूचित जाति अथवा जनजाति के रूप में ही संबोधित किया गया है। ऐसे में सरकारी दस्तावेजों और दूसरी जगहों पर दलित शब्द का इस्तेमाल संविधान के विपरीत किया जा रहा है। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया कि दलित शब्द का इस्तेमाल किसी भी सरकारी और गैर सरकारी विभागों में नहीं किया जाए। उसके लिए संविधान में बताए शब्द ही इस्तेमाल में लाए जाएं। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अभिषेक पाराशर ने बताया कि यह आदेश पूरे मध्य प्रदेश में लागू होगा। ________ दिल्ली: अयोग्य ठहराए गए आप विधायकों ने हाई कोर्ट से वापस ली याचिका आम आदमी पार्टी के अयोग्‍य घोषित...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 5 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 8 फरवरी को होगी सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे के मामले में अंतिम सुनवाई मंगलवार को शुरू हुई। सुनवाई शुरू होने के कुछ देर बाद अदालत ने 8 फरवरी, 2018 तक के लिए इस मामले को टाल दिया। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की तीन सदस्यीय विशेष पीठ कर रही है। अदालत इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2010 में दिए फैसले के खिलाफ दर्ज कुल 13 अर्जियों पर सुनवाई करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या के विवादित 2.77 एकड़ क्षेत्र को मामले के तीनों पक्षों- सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और भगवान रामलला में बांट दिया था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुन्नी वक्फ़ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने मांग रखी कि इस मामले की सुनवाई 2019 लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में की जाए। सिब्बल ने दलील दी कि इस मसले को 2019 चुनाव में उठाया जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। इस मामले को संवैधानिक पीठ को भेजने की मांग की गई जिसे कोर्ट ने रिकॉर्ड में ले लिया। _____________ राह...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 30 नवंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल-आतंकियों की मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा के लिहाज से मोबाइल सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। न्युज 18 इंडिया के मुताबिक, फुटलिपोरा गांव में सुरक्षाबलों ने इन आतंकवादियों को घेरा था। ये सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ तड़के 4 बजे शुरू हुई। बता दें कि इससे पहले बड़गाम जिले में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। आतंकियों के पास से एक एसएलआर राइफल, एक पिस्तौल और ग्रेनेड भी बरामद हुए थे। इसके अलावा शोपोर में भी सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मार गिराया गया। ____________ बेनामी संपत्ति पर प्रहार में आधार होगा बड़ा हथियार: पीएम मोदी नोटबंदी से कालेधन पर लगाम लगाने के बाद पीएम मोदी के निशाने पर अब बेनामी संपत्ति है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आधार की खूबियों...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 2 नवंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
आईएस में शामिल हुए केरल के 6 युवक: केरल पुलिस केरल के रहने वाले 6 युवक आतंकी संगठन इस्लामिल स्टेट (आईएस) में शामिल हो गए हैं। केरल पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। ये सभी युवक कन्नूर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। केरल पुलिस की मानें तो इन युवकों ने सीरिया में जाकर आईएस का दामन थाम लिया। उसने दावा किया कि ये 6 युवक राज्य के एक संगठन पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बीते दिनों कन्नूर में ही पांच लोगों को आईएस से संबंध होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। यह संगठन पहले भी विवादों में रहा है। कन्नूर का नाम आईएस से संबंध रखने वाले संदिग्धों के चलते पहले भी सुर्खियों में रहा है। बीती 10 अक्टूबर को एनआईए ने कन्नूर से ही आतंकवादी शिविर चलाने के मामले में एक को दबोचा था। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान 24 वर्षीय अजहर के रूप में हुई थी। ________________________________ 6 से अधिक टिकट चाहिए? IRCTC को करें आधार से लिंक आधार को लेकर केंद्र सरकार को लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन केंद्र सरकार आधार को जरूरी बनाने को लेकर अपनी कोशिश...

जियो कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 10 अक्टूबर की सभी बड़ी खबरें

Image
गुजरात, महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल हुआ 2 रुपये तक सस्ता गुजरात सरकार ने मंगलवार को प्रदेश की जनता को राहत देते हुए राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वैट की कटौती की। इस फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी तेल की कीमतों पर वैट कम कर दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी वैट में 4% की कटौती का ऐलान करते हुए कहा कि इससे पेट्रोल की कीमतें 2.93 रुपये/लीटर और डीजल 2.73 रुपये/लीटर कम हो जाएंगी। गुजरात ऐसा करने वाल पहला राज्य बन गया। इस कटौती के बाद गुजरात में अब पेट्रोल की नई कीमत 67.03 रुपये होगी। वहीं, डीजल 60.77 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। उधर गुजरात के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कैबिनेट मीटिंग के बाद पेट्रोल दो रुपये और डीजल एक रुपये सस्ता हो गया है। नई कीमत आज आधी रात से लागू हो जाएगी। इससे पहले केंद्र ने राज्यों से तेल पर वैट के रेट में कटौती करने की अपील की थी। _____________________________________________ एयर इंडिया की हो सकती है 'घर वापसी' टाटा ग्रुप सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया को खरीदने की तैयारी कर रहा है। टाटा संस के चेयरमैन बनने के बाद ...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 9 अक्टूबर की सभी बड़ी खबरें

Image
जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में जैश का ऑपरेशनल हेड खालिद ढेर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल हेड खालिद को मार गिराया। यह मुठभेड़ लाडुरा इलाके में हुई। खबर के मुताबिक , खालिद ने पहले चेकपोस्ट पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया। इसी बीच खालिद पास के एक घर में जा छिपा , सुरक्षाबलों ने उसी घर में उसे मार गिराया। खालिद A++ कैटेगरी का आतंकी था। वह श्रीनगर हमले का मास्टरमाइंड था और पाकिस्तान का निवासी था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने लाडूरा इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के खोजी दल पर गोलीबारी कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। गोधरा कांड : हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली दोषियों की फांसी की सजा 2002 में गोधरा स्टेशन पर ट्रेन में हुई आगजनी मामले में सोमवार को हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। इस मामले में 11 दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिय...