जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 21 मार्च की सभी बड़ी खबरें
आत्मघाती हमले में 26 की मौत, 18 घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में लगभग 26 लोग मारे गए हैं जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया गया है। जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। अफगानिस्तान अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हालांकि गृह मंत्रालय के अनुसार आत्मघाती हमलावर पैदल आया था और काबुल यूनिवर्सिटी के पास वह खुद को उड़ा लिया। लिहाज़ा किसी भी आतंकी संगठन हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि हादसा तब हुआ जब राजधानी में लोग पारसी नया वर्ष मना रहे थे।
____________________
दोनों ओर से गोलीबारी जारी, 4 जवान शहीद
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हलमतपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और दो सेना के जवान शहीद हो गए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि पिछली रात को हुए मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादी मारे गए थे। जो इलाके में घुसपैठ तरीके से घुस गए थे। सुरक्षा बलों ने इनपुट के आधार पर हलमतपोरा में सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने तलाशी अभियान चलाया। अभी भी दोनों ओर से जबरदस्त तरीके के गोलीबारी जारी है।
____________________
मोदी सरकार के 'No fly list' में नपे 91 भ्रष्टाचार
हाल में हुए पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के बाद जिस तरह नीरव मोदी और मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गए। उसके बाद मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया। सरकार अब घोटाला करके विदेश भागने वालों के लिए सख्त कानून पारित करने वाला है। जिससे देश से बाहर जाना आसान नहीं होगा। मुंबई कोर्ट ने पिछले हफ्ते एयरसेल लिमिटेड के एग्जीक्युटिव टी आनंद को बिना इजाजत विदेश जाने पर रोक लगा दी है। ज्ञात है कि कंपनी का दिवालिया निकलने वाला है। जिसे देखते हुए कोर्ट ने एक अध्यादेश पेश किया है, जिसमें आर्थिक भ्रष्टाचार में लिप्त 91 लोगों को नो फ्लाई लिस्ट में डाला है।
____________________
यूजर्स डेटा लीक मामले में फंसा फेसबुक
फेसबुक इन दिनों बड़े विवाद में घिर गया है। इस प्लैटफार्म से पांच करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हुई हैं। जिसका पूरा फायदा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के लिए काम कर रही फर्म कैंब्रिज एनालिटिका ने उठाया। आरोप है कि फर्म ने चुनाव प्रचार के लिए यूजर्स का डेटा चोरी किया। पूरे मामले में अब फेसबुक के खिलाफ जांच शुरु हो गई है और फेसबुक के चीफ ऑफिसर अलेक्स स्टैमॉस की भी कंपनी से विदाई है। यूजर्स की सूचनाओं की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के लिए फेसबुक की आलोचना होने साथ ‘डिलीट फेसबुक कैंपेन’ शुरू हो चुका है।
____________________
सीडीआर घोटाले में आया कई बॉलीवुड सितारों का नाम
कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड केस में बड़े-बड़े फिल्मी सितारों का नाम सामने आ रहा है। पिछले सप्ताह गैर-कानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाने के आरोप में गिरफ्तार, वकील रिजवान सिद्दकी ने पूछताछ में जैकी श्राफ की बीवी और कंगना रनौत के नाम का खुलासा किया। इस मामले में ठाणे पुलिस ने जैकी श्राफ की पत्नी को समन भेजा है। कंगना का नाम सामने आने के बाद कहा- कयास लगाने से पहले मामले की अच्छे से जांच होनी चाहिए। इस पूरे मामले में अपनी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाकर उसकी जासूसी करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दकी का नाम सामने आ चुका है।
____________________
तथाकथित गौ-रक्षकों को मिली उम्रकैद की सजा
झारखण्ड के बहुचर्चित अलीमुद्दीन हत्याकांड केस में फैसला आ गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इस मामले में दोषी करार बीजेपी नेता नित्यानंद महतो सहित 11 आरोपियों के उम्रकैद की सजा सुनाई और एक अभियुक्त को जुवेनाइल करार दिया है। सजा मिलने के बाद जब सभी दोषी अदालत से बाहर जा रहे थे तब जय श्री राम के नारे भी लगाए गये। बता दें कि मामला 29 जून 2017 का है। रामगढ़ जिले के मनुआ फुलसराय के रहने वाले अलीमुद्दीन नामक शख्स को प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में तथाकथित गौ-रक्षक बनकर दोषियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

