जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 12 अक्टूबर की सभी बड़ी खबरें
सबूतों के अभाव में तलवार दंपति बरी, कल होंगे रिहा नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में आरोपी दंपति राजेश और नूपुर तलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीबीआई कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा के खिलाफ दायर पिटीशन पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने राजेश और नूपुर तलवार को बरी कर दिया। गुरुवार दोपहर करीब 2:50 बजे खचाखच भरे कोर्ट रूम में पीठ ने कहा कि संदेह के आधार पर तलवार दंपति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्हें संदेह का फायदा (Benefit of Doubt) मिलना चाहिए। तलवार दंपति के वकील तनवीर अहमद ने कहा कि उनके मुवक्किल शुक्रवार दोपहर तक रिहा हो जाएंगे। तलवार दंपति गाजियाबाद की डासना जेल में कैद है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देने की बात कही है। _______________________________________________ हिमाचल में 9 नवंबर को चुनाव, गुजरात इलेक्शन का ऐलान नहीं चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां नौ नवंबर को चुनाव होगा और 18 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनु...