जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 27 अक्टूबर की सभी बड़ी खबरें
'पप्पू' कहना गलत, नेतृत्व करने में सक्षम हैं राहुल: शिवसेना शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर फीकी पड़ गई है। राउत ने कहा कि जीएसटी को लागू किए जाने के खिलाफ गुजरात के लोगों में रोष इस बात का संकेत है कि भाजपा को चुनाव में एक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राज्य में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने हैं। एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया के एक धड़े द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष की खिल्ली उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने जाने वाले नाम का जिक्र करते हुए कहा, 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। उन्हें 'पप्पू' कहना गलत है।' ____________________________________________ उत्तर प्रदेश: तीन चरणों में होगा निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया। निकाय चुनाव में तीन चरणों में मदतान होगा। यूपी इलेक्शन कमीशन ने अधिसूचना जारी कर बताया कि...