Posts

Showing posts with the label यूरो कप

18 मार्च की बड़ी खबरें

Image
जानें, मध्य प्रदेश की राजनीति में क्या हो रहा है? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ क्या छोड़ा, पूरी मध्य प्रदेश सरकार ही हिल गई। सियासी घमासान के बीच फ्लोर टेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कांग्रेस चाहती है कि मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट खाली सीटों पर उप-चुनाव के बाद हो। वहीं, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत फ्लोर टेस्ट कराने को लेकर याचिका दायर की है। फिलहाल कोर्ट की सुनवाई कल तक के लिए टल गई है। वहीं, बुधवार सुबह बागी एमएलए से मिलने गए दिग्विजय सिंह को धरना देने के कारण पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद उन्हें छोड़ भी दिया गया। बता दें, कांग्रेस के 22 विधायक अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं, छह विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। ********************* चीन ने अमेरिका पत्रकारों को देश से निकाला  चीन और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के कोहराम के बीच चीन ने अमेरिका के तीन पत्रकारों को देश से बाहर निकाल दिया है। ये पत्रकार न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट और वॉल...