जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 5 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 8 फरवरी को होगी


सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे के मामले में अंतिम सुनवाई मंगलवार को शुरू हुई। सुनवाई शुरू होने के कुछ देर बाद अदालत ने 8 फरवरी, 2018 तक के लिए इस मामले को टाल दिया। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की तीन सदस्यीय विशेष पीठ कर रही है। अदालत इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2010 में दिए फैसले के खिलाफ दर्ज कुल 13 अर्जियों पर सुनवाई करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या के विवादित 2.77 एकड़ क्षेत्र को मामले के तीनों पक्षों- सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और भगवान रामलला में बांट दिया था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुन्नी वक्फ़ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने मांग रखी कि इस मामले की सुनवाई 2019 लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में की जाए। सिब्बल ने दलील दी कि इस मसले को 2019 चुनाव में उठाया जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। इस मामले को संवैधानिक पीठ को भेजने की मांग की गई जिसे कोर्ट ने रिकॉर्ड में ले लिया।
_____________

राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय, किसी और ने नहीं भरा नामांकन

राहुल गांधी का कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष बनना तय हो गया है क्योंकि अध्यक्ष पद के चुनाव में राहुल के सामने कोई दूसरा उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ है। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को रिटर्निंग अफसर एम रामचंद्रन ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में राहुल के अलावा और किसी भी नेता ने पर्चा नहीं भरा है। राहुल गांधी के नाम को प्रस्तावित करने वाले कुल 89 दस्तावेज मिले हैं। इन सभी में अध्यक्ष पद के लिए केवल राहुल गांधी का ही नाम प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव 7 साल बाद हो रहा है। चुनाव में तय तारीखों के मुताबिक उनको 11 दिसंबर को निर्विरोध कांग्रेस अध्‍यक्ष चुन लिया जाएगा।
_____________

दिल्ली में 2020 ततक नहीं होगा कोई अंतरराष्ट्रीय मैच


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में अब 2020 से पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला जाएगा। ऐसा बीसीसीआई की रोटेशन पॉलिसी की वजह से होगा। बोर्ड की इस पॉलिसी के हिसाब से अब कम से कम 2020 तक दिल्ली से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाली है। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'बीसीसीआई प्रत्येक वर्ष फरवरी-मार्च तक एक्सक्लूसिव घरेलू सत्र के लिए कोशिश कर रहा है। उन्हें यह समय नए भविष्य दौरा कार्यक्रम के अनुसार फरवरी-मार्च 2020 में ही मिलेगा। उन्होंने कहा, 'रोटेशन नीति के अनुसार, कोटला को अब अपना टेस्ट मैच मिल गया है और नवंबर में इसे एक टी20 मिल गया था। इस अधिकारी ने कहा, 'अन्य स्थल भी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह 2019 में, जब नया भविष्य दौरा कार्यक्रम शुरू होगा तो कोटला को दूसरा मैच मिलने में कुछ समय लगेगा।
_____________

भारत में विदेशी पक्षियों का आना हुआ कम

पहले नवंबर आते ही भारत में साइबेरियाई और प्रवासी पक्षी आने लगते थे। लेकिन अब इनकी ये चहचहाअट धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्‍ली के यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क सहित भरतपुर के घना पक्षी विहार, सुल्‍तानपुर, ओखला बर्ड सेंक्‍चुरी के आंकड़ों के अनुसार प्रवासी पक्षियों की संख्‍या घट रही है। भारत में विदेशों से प्रवास पर आने वाले पक्षियों के लिए प‍क्षी विहार और आर्टिफिशियल तालाब बनाने के बावजूद संख्‍या में कमी आई है। विदेशों से आने वाली कुछ प्रमुख प्रजातियां जैसे रेड क्रेस्‍टेड पोचार्ड, ग्रे लैग गीज, फेरिजिलस पोचार्ड, नॉर्दर्न पिनटेल, कॉटन पिग्‍मी गीज, यूरेशियन विजन और बार हेडेड गीज इस साल दिसंबर आने तक भारत में आई ही नहीं हैं।
_____________

कश्मीर: बैंक लूटने आए आतंकियों को लोगों ने पत्थर मारकर भगाया

कश्मीर के नूरपुर इलाके में बैंक लूटने आए आतंवादियों को इलाके के लोगों ने पत्थरबाजी करके मार भगाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी लूट के इरादे से जम्मू एंड कश्मीर बैंक में घुसे और गोलियां चलाने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर वहां रह रहे लोग भी बैंक में इकट्ठा हो गए और आतंकियों पर पथराव करने लगे। लिहाजा आतंकियों को भागना पड़ा। पुलिस के अनुसार, अनसर गजवात-उल-हिंद का आतंकी मूसा अपने दो साथियों के साथ लूटपाट के इरादे से बैंक में घुसा था। बैंक में घुसने के बाद उसने गोलियां चलाकर बैंक के ढांचे को नुकसान भी पहुंचाया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग बैंक की तरफ भागे और उन पर पथराव करने लगे। लोगों को भड़का हुआ देख मूसा और उसके साथी डर गए और भागने से पहले गोलियां चला दी।
_____________

शशि कपूर का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार


बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सांताक्रूज में उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने बॉलिवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। शशि कपूर का सोमवार शाम करीब 5.20 बजे मुंबई के कोलिकाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। रात 10 बजे उनका शव अस्पताल से घर लाया गया। घर पर दर्शनों के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मुंबई पुलिस ने तीन फ़ायर कर बैंड बाजे के साथ पद्म भूषण से सम्मानित शशि कपूर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर सलामी दी।
_____________

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule