जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 25 मई की सभी बड़ी ख़बरें
निपाह वायरस का कहर
निपाह वायरस चलते भारत के कई राज्यों में सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। केरल में निपाह वायरस की वजह से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन निपाह वायरस खतरा अब केवल केरल तक ही नहीं है बल्कि अन्य राज्यों में भी बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक बाजार में इस वायरस की दवाईयाँ उचित मात्रा में उपलब्ध नहीं है इसलिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 'रीबाविरीन' नाम के एंटी-वायरल ड्रग को मलेशिया से मंगवाया है ताकि निपाह से लड़ा जा सके। निपाह वायरस के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पहले भी पश्चिम बंगाल में वर्ष 2001 में एक अज्ञात बुखार की वजह से 45 लोगों की मौत हो गई थी।
____________________
जम्मू-कश्मीर: सेना के कैंप में ग्रेनेड से आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। आतंकियों ने फिर सेना को अपना निशाना बनाया है। कुलगामा के निहामा में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल के एक शिविर कैंप में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सेना ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से आतंकी हर रोज सुरक्षाबलों पर हमले कर रहे है पर सेना द्वारा भी उनकी हरकतों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जा रहा है। उधर पाकिस्तान भी सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने की पूरी कोशिश कर रहा है। सीमा पर पाकिस्तान द्वारा हर रोज सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है। जिस वजह से भारत की सीमा पर बसे गांवा में जान-माल का नुकसान हो रहा है। भारतीय सेना द्वारा भी पाकिस्तान की इस हरकत का जवाब उसी की भाषा में दिया जा रहा है। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख बिपिन रावत द्वारा पाकिस्तान को चेतावनी दी जा चुकी है। सेना द्वारा भी पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी हमले किये जा रहे है।
____________________
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि जारी
अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुके पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई। पेट्रोल में 32 और डीजल में 18 पैसे प्रति लीटर की इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.83 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में इसका दाम 80.47, चेन्नई में 80.80 और मुंबई में 85.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। डीजल को देखें तो दिल्ली में अब यह 68.75, मुंबई में 73.20, चेन्नई में 72.58 और कोलकाता में 71.30 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है। बीते 12 दिनों में तेल कीमतों में हुई लगातार वृद्धि से पेट्रोल 3.2 रुपए जबकि डीजल 2.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. समाचार एजेंसी एनआई ने तेल के बढ़ते दामों की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमत में हुई वृद्धि के अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी को बताया है। ज्ञात है कि कच्चे तेल के दामों में हुई कमी है लिहाजा पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हो सकती है।
____________________
मेजर गोगोई के खिलाफ आर्मी ने दिया कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का ऑर्डर
पत्थरबाजों से बचने के लिए एक युवक को जीप के आगे बांधने वाले मेजर लीतुल गोगोई को एक नाबालिग लड़की और एक युवक समीर के साथ गिरफ्तार करने के बाद मामला गरमा गया है। लड़की की मां ने मेजर पर कई आरोप लगाए है कि वो साथी समीर अहमद के साथ कई बार रात में घर आए हैं। आरोप है कि गोगोई उस लड़की के साथ संबंध बनाना चाहता था। इसलिए उसे श्रीनगर के होटल 'ग्रैंड ममता' में लेकर गए जहां उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। इस बात पर मेजर गोगोई का होटल के स्टाफ के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरा करने के बाद पुलिस ने मेजर गोगोई को उसकी यूनिट के हवाले कर दिया। गौतलब है कि, मेजर गोगोई ने 9 अप्रैल 2017 में श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान बीरवाह में पत्थरबाजों को काबू करने के लिए एक पत्थरबाज को ही मानव ढाल बनाकर अपनी जिप्सी के आगे बांध दिया था।
____________________



