3 मार्च की बड़ी खबरें
चर्च में कोरोना से संक्रमित महिला के कारण 37 लोगों में फैला वायरस
दुनिया के कई देश इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे हैं। चीन के वुहान शहर से शुरु हुई ये बीमारी भारत सहित कई देशों को अपने चपेट में ले चुकी है। इस महामारी के कारण दक्षिण कोरिया के एक शहर को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल यहां एक चर्च में प्रार्थना सभा के बाद बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। हुआ कुछ यूं कि दक्षिण एशिया के देगू शहर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से पूर्व 61 वर्षीय महिला कम से कम चार बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा ली, जिसके कारण वहां मौजूद लोगों में से 37 लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद चर्च ने अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी और इसके लिए माफी भी मांगी है।
**********************
राहुल गांधी का PM पर तंज, कहा - 'देश का वक्त बर्बाद नहीं करें, कोरोना से निपटने पर ध्यान दें'
पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़े जाने और फिर उसका कारण बताए जाने वाले ट्वीट पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा 'अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मजाक कर भारत का समय बर्बाद करना बंद कीजिए। देश कोरोना जैसे आपातकाल से गुजर रहा है। जिससे निपटने पर ध्यान देना चाहिए'। राहुल गांधी ने कोरोना को देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर समस्या भी बताया।
**********************
T20WC: सेमीफाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती,नहीं मिली है एक भी जीत
महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत के सामने पूर्व चैंपियन इंग्लैंड की चुनौती होगी। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मेजबान ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मुकाबले पांच मार्च को सिडनी में खेले जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच इस फॉर्मेट में अब तक 20 मुकाबले हुए हैं जिसमें भारतीय टीम सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी है। वहीं टी 20 विश्व कप की बात करें तो दोनों ही टीमें पांच बार आमने-सामने हुई हैं और हर बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमों के बीच 2017 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला गया था जहां भारत को अंतिम के पलों में हार का सामना करना पड़ा था।
**********************
टीम के बढ़ते वर्कलोड को देखते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि जल्द टीम में नए और युवा तेज गेंदबाजों को शामिल किया जाएगा। लगातार हो रहे क्रिकेट के बीच कोहली ने माना कि टीम के तेज गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा है जिसका असर भी दिखने लगा है। कोहली चाहते हैं कि मैनेजमेंट तीन से चार नए तेज गेंदबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लायक बनाए। हाल के समय में नवदीप सैनी को टीम का हिस्सा बनाया गया है जो कि अपनी गति से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दूसरी तरफ घरेलू क्रिकेट में कोलकाता के इशान पोरेल और कर्नाटक के प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दमदार प्रदर्शन कर दावेदारी मजबूत की है।
**********************
सर्राफ बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी हुई सस्ती
सर्राफ बाजार में सोने के दामों में मामूली तेजी तो चांदी के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। आज 10 ग्राम सोने के भाव जहां 42,958 रुपए हैं। वहीं चांदी की नई कीमत 46,213 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए। सर्राफ बाजार लगातार दूसरे दिन सोने के दाम बढ़ें हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई कमजोरी के कारण सोने के भाव बढ़ना बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है यहां सोने का भाव बढ़त के साथ 1,595 प्रति औंस एवं चांदी की कीमत 16.76 प्रति औंस पर है।
**********************
बागी 3 पर चली सेंसर की कैंची, काटे श्रद्धा के गालियों वाले सीन
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। इसका ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस ट्रेलर में एक्शन है और इसी के साथ श्रद्धा कपूर को गालियों का इस्तेमाल करते देखा गया है। इस फिल्म में श्रद्धा के कैरेक्टर को हर बात पर गाली देने की आदत होती है। हालांकि, श्रद्धा इसमें गालियों वाले शब्द पूरे नहीं बोलती हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस पर भी कैंची चला दी है। खबरों के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दिखाए गालियों वाले सीन्स को हटा दिया है।
**********************
‘’शादीशुदा मर्द से कभी प्यार न करें, मैं परिणाम भुगत चुकी हूं’’
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर की है, जिसमें वो रिलेशनशिप को लेकर अपने व्यक्तिगत अनुभव शेयर कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि कभी भी शादीशुदा मर्द से दिल नहीं लगाना चाहिए। उत्तराखंड में छुट्टियां बिता रहीं नीना गुप्ता ने बताया कि कैसे शादीशुदा मर्दों के प्यार में पड़ीं लड़कियां उन्हें छोड़ने पर मजबूर हो जाती हैं, जब वे अपनी पत्तियों से अलग होने से इंकार कर देते हैं।
**********************







Comments
Post a Comment