6 मार्च की सभी बड़ी खबरें
संसद में कामकाज ठप, सरकार ने लिए 'गिलोटिन' का फैसला
दिल्ली हिंसा को लेकर हो रहे हंगामे के बीच दोनों ही सदन 11 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में सभी मंत्रालयों की अनुदान मांगों को पारित करने के लिए सरकार 'गिलोटिन' का सहारा ले रही है। 16 मार्च को लोकसभा में 'गिलोटिन' लाया जा सकता है जिसके तहत राज्यसभा में विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को 14 दिन और मिल जाएंगे। आपको बता दें कि बजट सत्र में मंत्रालयों की अनुदान की मांगों को बिना चर्चा पारित कराने की प्रक्रिया को 'गिलोटिन' कहा जाता है।
*******************
*******************
बेमौसम बारिश ने बदला होली का मिजाज
पर्वतीय इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की खबर है। दिल्ली में हाल यह रहा है कि शाम चार बजे ही अंधेरा छा गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश का असर अभी कुछ और दिनों तक देखने को मिल सकता है जिसका असर रंगो के त्योहार होली पर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
*******************
विश्व कप फाइनल: भारतीय बल्लेबाज से डरीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शट ने कप्तान मेग लेनिंग से मांग की है कि वो भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करना चाहती हैं। विश्व कप से पहले हुई ट्राई सीरीज में भारत की दोनों बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की थी। शट ने कहा, "मुझे भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं। उन्होंने मुझे पकड़ रखा है। स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं। ट्राई सीरीज में लगाया गया वो छक्का मेरी गेंद पर अभी तक का सबसे बड़ा छक्का था।"
*******************
*******************
एक्ट्रेस का खुलासा, ‘मुझे लोग नाक की सर्जरी कराने की सलाह देते थे’
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज आज इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं और उन्हें चाहने वालों की संख्या भी कम नहीं है। हाल ही में जैकलीन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के शुरुआती समय की बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें बॉलीवुड में आने से पहले लोग नाक की सर्जरी कराने की सलाह देते थे। यही नहीं, जैकलीन ये भी बताती हैं कि उन्हें उनका सरनेम बदलने के लिए भी कहा गया था। उन्होंने उस समय सोच लिया था कि वो अपनी असली पहचान के साथ ही आगे बढ़ेंगी और जैसी हैं, वैसी ही रहेंगी।
*******************
*******************
अक्षय कुमार फैंस के लिए बुरी खबर, हेरा फेरी 3 में नहीं आएंगे नजर
फिल्म ‘हेरा फेरी 2’ की सफलता के बाद ‘हेरा फेरी 3’ को बनाने की चर्चा काफी समय से चल रही है, लेकिन इसकी बात आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब इस फिल्म को लेकर नई बात सामने आई है। खबरों की मानें, तो अक्षय कुमार ‘हेरा फेरी 3’ में नजर नहीं आएंगे। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार के पास बैक टु बैक फिल्में हैं और अब उन्हें ‘हेरा फेरी 3’ करने में रुचि नहीं है। आपको बता दें कि ‘हेरा फेरी’ के दोनों पार्ट को निर्माता नीरज वोहरा ने बनाया था और 2017 में उनका निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय नीरज के न होने की वजह से इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते।
*******************
*******************





Comments
Post a Comment