2 मार्च की बड़ी खबरें
भारत में कोरोना : इन देशों की यात्रा से बचने के लिए जारी हुई ट्रेवल एडवाइजरी
दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने भारत में दो मरीजों के साथ दस्तक दे दी है। वायरस के मामले राजधानी दिल्ली और तेलंगाना से सामने आए हैं। ये शख्स इटली और दुबई की यात्रा करके वापिस लौटे हैं। कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि 'भारत में दो केस मिले हैं दोनों ही डॉक्टर्स की निगरानी में हैं फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं'। देश के लिए ट्रैवल एडवाइज़री भी जारी हुई है। जिसमें चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली की यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले केरल के तीन व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। लेकिन इलाज के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
**********************
जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक सिटी चौक का बदला नाम
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने व केंद्र-शासित राज्य बनने के बाद अब घाटी में बदलाव शुरु हो गए हैं। केंद्र के नए कानून लागू होने के बाद जम्मू के दो चौक के नाम बदल दिए गए हैं। जिसमें शहर की प्रसिद्ध सिटी चौक को अब ‘भारत माता चौक’ और सर्कुलर रोड को ‘अटल जी चौक’ के नाम से जाना जाएगा। इन चौराहों पर नए नामों के साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। जल्द ही कुछ और चौराहों के नाम बदले जाएंगे।
**********************
दिल्ली हिंसा के बाद उठी अमित शाह के इस्तीफे की मांग
संसद के दूसरे बजट सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ। सदन में दिल्ली हिंसा का मामला गूंजा और विपक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का-मुक्की होना भी सामने आया। हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई को स्थिगित करना पड़ा। विपक्ष के हंगामे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए सदन की कार्रवाई को मंगलवार तक स्थिगित कर दिया। दिल्ली हिंसा मामले पर ओम बिड़ला ने कहा कि बाहर की स्थिति सामान्य होने पर ही इस मुद्दे पर बहस होगी।
**********************
न्यूजीलैंड दौरे को कभी याद नहीं करना चाहेंगे कोहली
विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड का दौरा बेहद खराब रहा। बतौर बल्लेबाज और कप्तान वो इस दौरे को कभी याद नहीं करना चाहेंगे। पहले मुकाबले में जहां भारत को 10 विकेट से करारी हार मिली तो वहीं तीन दिन के अंदर खत्म हुए दूसरे मुकाबले में भारत ने सात विकेट से हार का मुंह देखा। यह पहली बार हुआ है जब विराट कोहली की कप्तानी में भारत का क्लीन स्वीप हुआ है। वहीं बतौर बल्लेबाज वो इस सीरीज में सिर्फ 9.50 की औसत से रन बना पाए जो उनके करियर का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। इस सीरीज में उनके बल्ले से 2,19,3,14 रन आए।
**********************
वर्कआउट के दौरान दीपिका पादुकोण ने फिर किया ‘लुंगी डांस’, VIDEO VIRAL
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण यूं तो अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक रहती हैं, लेकिन जब बात आए मस्ती की, तो वो कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। ऐसे ही उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो वर्कआउट के दौरान मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो उनकी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें दीपिका वर्कआउट करते समय ‘लुंगी डांस’ गाने पर डांस करती दिख रही हैं। दीपिका की इस वडियो को शेयर करते हुए यासमीन ने लिखा है ‘वीकेंड मोटिवेशन, मजे करना भी जरूरी है।





Comments
Post a Comment