जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 12 जून की सभी बड़ी ख़बरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आरोप तय
एक स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि मामले में आज आरोप तय कर दिए। कांग्रेस अध्यक्ष को अब मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। जबकि राहुल ने इस जुर्म को कुबूल करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि राहुल ने 2014 में एक रैली के दौरान आरएसएस को महात्मा गांधी की मौत का जिम्मेदार बताया था। इसके बाद आरएसएस ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने राहुल से कहा कि आपके बयान से आरएसएस की साख को नुकसान पहुंचा है।
.....................................खिलाड़ियों को मिल रहे 'कीड़े वाले खाने' पर कोच ने की शिकायत
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को कीड़े-मकोड़े वाला घटिया खाना परोसा जा रहे है। इसका खुलासा टीम इंडिया के कोच हरेंद्र सिंह ने किया है। उन्होंने हॉकी इंडिया के आला अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा “मैं आपकी जानकारी में लाना चाहूंगा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) बेंगलुरु सेंटर में बहुत ही खराब खाना मिल रहा है। खाने में कीड़े-मकोड़े और बाल निकल रहे हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यहां साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।” गौरतलब है कि भारत की हॉकी टीम एशियन खेलों और विश्व कप की तैयारी कर रही है। इन दिनों टीम बेंगलुरु के साई सेंटर में पसीना बहा रही है।
.....................................घाटी में दो जगह हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद, 11 CRPF जवान घायल
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए दो अलग-अलग घटनों को अंजाम दिया। एक ओर आतंकियों ने जहां पुलवामा में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास स्थानीय पुलिस के एक दल पर हमला किया, वहीं दूसरी ओर आतंकियों ने अनंतनाग में सीआरपीएफ के एक दल पर ग्रेनेड से हमला किया। अलग-अलग जगह हुए हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये जबकि दस सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा कराया गया है। आतंकी अपने साथ हथियार भी लूटकर ले गए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
.....................................
.....................................
अमरनाथ यात्रा पर मंडरा आंतकी साया, सक्रिय हैं 200 आतंकी
अमरनाथ यात्रा पर एक बार फिर आतंकी साया मंडरा रहा है। 28 जून से शुरु होने वाले इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान 200 आतंकियों की खेप घाटी में भेजने को तैयार है। इस यात्रा के मद्दे नजर जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र सरकार से पूरे मार्ग में 22 हजार जवानों की अतिरिक्त तैनाती की मांग की है। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लागू करने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को शामिल किया जाएगा। पूरे यात्रा मार्ग में सुरक्षा के लिए तीर्थ यात्रियों के संचालन की उपग्रहों के जरिए निगरानी, जैमर लगाने, सीसीटीवी कैमरे और बुलेटप्रूफ बंकर, खोजी कुत्तों की तैनाती जैसे उपाए किए जाएंगे।.....................................


