20 नवंबर की सभी बड़ी खबरें


पूरे देश में लागू होगी NRC, अमित शाह बोले - 'धर्म के आधार पर नहीं होगा भेदभाव'


संसद के शीतकालीन सत्र में तीसरे दिन कश्मीर मुद्दा गूंजा। गृहमंत्री अमित शाह ने सांसदों के सवालों का जबाव देते हुए कश्मीर के हालातों को सामान्य बताया । इस दौरान शाह ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर ( NRC ) को पूरे देश में लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा 'किसी धर्म को इससे डरने की जरुरत नहीं है। एनआरसी में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं है। सभी नागरिक भले ही उनका धर्म कुछ भी हो, एनआरसी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। सरकार का मनाना है कि सभी धर्म के जो शरणार्थी बाहर से आए हैं उन्हें नागरिकता दी जाएगी। जल्द ही एनआरसी पूरे देश में लागू की जाएगी।'  

***************

अगर नहीं लगवाया Fastag तो 1 दिसंबर से देना पड़ सकता है दोगुना टोल टैक्स


देश में एक दिसंबर से हाईवे टोल से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। टोल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों पर Fastag लगवाना जरूरी हो गया है। फास्ट टैग नहीं होने पर दोगुना टोल टैक्स भी देना पड़ सकता है। Fastag नहीं लगाया और इलेक्ट्रॉनिक टोल लेन से वाहन निकालते हैं तो टोल अधिक लगेगा।
नियम लागू होने के बाद टोल पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। जिन कारों पर वाहनों पर फास्ट टैग होगा, टोल प्लाजा के डिवाइस उसे पहचानकर स्वयं टोल काट लेंगे। फास्टैग बैंक, NHAI की ओर से संचालित टोल प्लाजा, अमेजन के साथ इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर आसानी से मिल जाएगा। इसे लेने के लिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, गाड़ी मालिक की फोटो, पहचान पत्र जरूरी होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 'माई फास्टैग' और 'फास्टैग पार्टनर' दो मोबाइल एप भी लांच किए हैं। 

***************

गुलाबी गेंद से बल्लेबाजों को आ सकती है ये चुनौतियां, पढ़ें सचिन की 5 बातें


कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर गुलाबी गेंद से होने वाला भारत और बांग्लादेश का मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीम पहली बार दूधिया रोशनी मैच खेलने जा रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने मैच से पहले खिलाड़ियों के सामने आने वाली कुछ चुनौतियों का जिक्र किया है। 
सचिन कहते हैं...
- शाम को गुलाबी गेंद की सीम देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बल्लेबाज गेंदबाज की कलाई और उंगलियों को देख ही इसका अनुमान लगा सकते हैं।
- डे-नाइट टेस्ट में जब फ्लड लाइट्स जलेंगी तो गेंद की हरकत कुछ अलग हो सकती है।  
- पिंक बॉल पिच पर थोड़ा ज्यादा स्विंग भी हो सकती है। 
- अगर पिच पर ओस गिरती है तो बॉल प्रभावित हो सकती है लेकिन कितना ये नहीं कह सकते हैं। 
- खिलड़ियों को गेंद और बल्ले में संतुलन बैठाना जरूरी है। 

***************

अस्पताल में 9 दिन से भर्ती हैं लता मंगेशकर, जानें हेल्थ अपडेट


देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। फैंस और उनके करीबी उनके स्वास्थ्य जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मंगलवार को फिल्म निर्माता मधुर भंडराकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पलात में लता जी से मिलने पहुंचे। मधुर ने सोशल मीडिया पर लता जी का हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा, 'अस्पताल में लता दीदी से मुलाकात की. मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। लता दीदी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने की दुआ और प्रार्थना करने वालों का बहुत शुक्रिया.. 

***************

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, उच्चतम स्तर पर पहुंचे निफ्टी-सेंसेक्स


भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को रफ्तार पकड़ ली। NSE और BSE रिकॉर्ड तोड़ते हुए उच्चतम पर रहे। BSE का सेंसेक्स नए रिकॉर्ड स्तर 40 हजार पार कर गया। वहीं, NSE के निफ्टी 12000 के पार कारोबार दर्ज हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार सरकारी बैंकों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी के बाद बाजार में उछाल आया है। मंगलवार को भी शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 40,469.70 बंद हुआ, जबकि निफ्टी 11,940.10 अंक के स्तर पर रहा।

***************

Comments

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule