जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 4 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें


बाबा साहेब और एससी/एसटी पर गरमाई सियासत पर बोले मोदी और शाह 


एससी/एसटी एक्ट और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की विरासत पर गरमाई राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बयान दिया है। पीएम मोदी ने बाबा साहेब पर कहा कि आंबेडकर को राजनीति में नही घसीटना चाहिए। हमारी सरकार ने आंबेडकर को मान-सम्मान दिया। बाबा साहेब की याद में अनेक परियोजनाओं को पूरो करके हमने उन्हें उचित स्थान दिलाया। वहीं अमित शाह ने एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ हुए भारत बंद के दौरान मारे गये लोगों के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरक्षण पर कहा कि बीजेपी ना तो आरक्षण हटाएगी और ना ही किसी और को हटाने देगी। 
........................... 

देश में हुआ हर घंटे एक बैंक फर्जीवाड़ा 


भारत में हुए लगातार बैंकिंग घोटालो को लेकर इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स एडवाइजरी सर्विसेज ने बड़ा खुलासा किया है। आईआईएएस की रिपोर्ट के अनुसार- अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच भारतीय बैंकों ने वित्तीय धोखाधड़ी के 12,533 मामले दर्ज कराए थे। जिसका नतीजा ये है कि साल 2017 में हर घंटे एक फर्जीवाड़ा हुआ। आकड़ों के अनुसार हर दिन 34 से भी ज्यादा बैंक फ्रॉड के मामले हुए। जिस कारण विभिन्न बैंको को करीब 18,170 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। इस हिसाब से बैंको की कुल संपत्ति का पांचवां हिस्सा जोखिम में है, जिसका वसूली करना आसान नही है। ज्ञात हो कि 9.5 करोड़ मूल्य के कर्ज को एनपीए घोषित किया जा चुका है। 
........................... 

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर योगी सरकार ने कसी नकेल 


उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जिसके अनुसार अब निजी स्कूल हर साल 7-8 फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकते। स्कूल ड्रेस पांच साल से पहले नहीं बदली जा सकेगी। ट्रांसपोर्ट और कैंटीन फीस के लिए अभिभावक का अनुमति लेना जरूरी होगा। इसके साथ ही 12वीं तक एक ही बार एडमिशन फीस ली जा सकेगी। योगी कैबिनेट का ये फैसला CBSE और ICSE स्कूलों पर लागू होगा। ये सारे नियम सालाना 20 हजार से ज्यादा फीस लेने वाले स्कूलों पर लागू होंगे। 
........................... 

5000 लोगों पर दर्ज हुए मुकदमा: एससी/ एसटी मामला

एससी/एसटी एक्‍ट मामले में हुए 'भारत बंद' प्रदर्शन के दौरान 5000 से अधिक लोगों पर हंगामा करने, सार्वजनिक तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 285 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने एससी/एसटी एक्‍ट में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसके बाद देश भर में हिंसा का माहौल है। 
........................... 

दिल्ली राशन घोटाले की सीबीआई कराएंगे केजरीवाल


कंट्रोलर ऑडिट जनरल (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में राशन घोटाला सामने आया है, जिसमें राज्य सरकार ने हेराफेरी की है। खुलासा हुआ है कि दिल्ली में राशन की ढुलाई के लिए कागजों में जिन गाड़ियों का जिक्र किया गया था, उनकी जब जांच की गई तो वो दो पहिया वाहन निकले। जबकि बड़ी गाड़ियों का सिर्फ रजिस्ट्रेशन हुआ था। लेकिन राशन स्कूटर या मोटरसाइकल पर ढोया जाता रहा है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त राजधानी के ब्लड बैंकों पर भी सवाल उठाए गए हैं। 68 में से 32 ब्लड बैकों के पास कानूनी लाइसेंस नहीं हैं। ब्लड बैंकों में रक्तदान में मिले ब्लड में एचआइवी व हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों के संक्रमण का पता लगाने के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्ट की जांच भी नहीं की जाती, इसलिए गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है।
........................... 


Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule