13 जनवरी की सभी बड़ी खबरें
उन्नाव पीड़िता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत
उन्नाव रेप केस में पीड़िता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर प्रशांत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। अचानक हुई डॉक्टर की मौत ने सभी को सकते में डाल दिया है। बता दें, उन्नाव रेप केस की पीड़िता के पिता के साथ मारपीट के बाद अस्पताल लाया गया था। इस दौरान इमरजेंसी में डॉक्टर प्रशांत थे। इन्होंने बाद में पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया था। इसके बाद मामले की सीबीआई जांच होने पर डॉ. दोषी पाए गए और उन्हें सस्पेंड किया गया था। कल मामले की सुनवाई होनी है कि उससे पहले ही डॉक्टर प्रशांत की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय को मधुमेह था।
*******************
*******************
J-K से पकड़े गए DSP ने आतंकियों से 12 लाख में की थी डील
जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों के साथ DSP दविंदर सिंह के पकड़े जाने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पूछ्ताछ में सामने आया है कि आतंकियों और डीएसपी के बीच 12 लाख रुपये की डील हुई थी। इसके बदले वह सभी आतंकियों को चंडीगढ़ पहुंचाने वाला था। इसके लिए डीएसपी ने छुट्टी भी ले ली थी। साथ ही यह भी जानकारी मिल रही कि इस पुलिस अधिकारी का आतंकी अफजल गुरु से भी कनेक्शन था।
*******************
*******************
दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के चार बड़े नेताओं को आम आदमी पार्टी ने अपने पाले में कर लिया है। जिनमें बदरपुर से विधायक रह चुके राम सिंह, पूर्व कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा, जय भगवान और दीपू चौधरी शामिल हैं। चुनाव से ठीक पहले एक बाद एक नेताओं का दूसरे दलों में जाने से कांग्रेस पार्टी का चुनावी समीकरण बिगड़ सकता है। बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होंगे और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।
*******************
*******************
बीजेपी नेता जय भगवान गोयल की लिखी किताब ‘आज के शिवाजी - नरेंद्र मोदी’... पर बवाल हो गया है। कई लोगों ने किताब के शीर्षक का विरोध करते हुए कहा कि इस किताब के जरिए प्रधानमंत्री की तुलना महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महराज से करना गलत है, और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इसका विरोध किया है। शिवाजी के वंशज और बीजेपी से राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजी राजे ने इस किताब पर बैन लगाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री का आदर करते हैं मगर उनकी तो क्या किसी की भी तुलना शिवाजी महराज से नहीं की जा सकती है।
*******************
*******************
टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा बदलाव करेगी ICC, 16 से बढ़ाकर 20 की जाएगी टीमों की संख्या!
ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं लेकिन अब ICC टीमों की संख्या में बदलाव कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विचार चल रहा है कि सत्र 2023-31 में टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 की जाए। अगर T20 विश्वकप में टीमों की संख्या बढ़ती है तो दर्शकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
*******************https://editorial.jionews.com
*******************https://editorial.jionews.com





Comments
Post a Comment