24 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
प. बंगाल के राज्यपाल को छात्रों ने दिखाए काले झंडे, विश्वविद्यालय में प्रवेश करने से रोका
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को जाधवपुर यूनिवर्सिटी में विरोध का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल को कुछ छात्रों ने काले झंडे दिखाए। साथ ही उन्हें यूनिवर्सिटी में प्रवेश भी नहीं होने दिया। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र नागरिकता कानून पर राज्यपाल के दिए गए बयान से नाराज हैं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर नाराजगी जताते हुए कहा, 'यह मेरे लिए एक दर्दनाक क्षण है, करीब 50 लोग थे जिन्होंने मुझे अंदर जाने से रोका। सिस्टम को पूरी तरह से बंधक बना दिया' बता दें, राज्यपाल को विश्वविद्यालय के छात्रों को डिग्री देने के लिए आमंत्रित किया गया था।
***************
***************
CAA पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने उठाया सवाल
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच अब बीजेपी के अंदर ही सवाल उठने शुरु हो गए हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने CAA पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- ‘अगर CAA 2019 किसी धर्म और समुदाय से जुड़ा नहीं है तो इसमें केवल हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन ही क्यों शामिल हैं। उनकी तरह मुस्लिमों को भी इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया? इसे पारदर्शी होना चाहिए।’ एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने लिखा- ‘भारत की तुलना या बराबरी किसी अन्य देश से मत कीजिए क्योंकि यह सभी धर्मों और समुदायों के खुला हुआ देश है।’
***************
***************
बीजेपी सांसद ने CAA को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों बताया गंवार और पंक्चरवाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को बीजेपी सांसद ने मजाक उड़ाया है। बेंग्लुरु दक्षिण से बीजेपी के युवा लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक रैली में प्रदर्शनकारियों को लेकर कहा कि अनपढ़ और पंक्चरवाले इस कानून का का विरोध कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि बेंग्लुरु के IT और BT सेक्टर में काम करने वाले लोग देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। इनमें वकील, बैंक कर्मचारी और आम नागरिक के अलावा ऑटोरिक्शा चालक भी इस रैली में साथ खड़े हैं। लेकिन ये अनपढ़, अगर इनका सीना चीरकर देखोगे तो दो शब्द भी नहीं मिलेंगे पंक्चर वालों की तरह, सिर्फ यही लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं।
***************
***************
चोट से उभर रहे पंड्या की टीम में हो सकती है वापसी
24 जनवरी से शुरू हो रहे भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे से पहले हार्दिक पंड्या को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। अगर पंड्या टीम को फिटनेस साबित कर देते हैं तो वह तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नजर आएंगे। बता दें, पिछली बार कमर की चोट के चलते पंड्या क्रिकेट से दूर हो गए थे, अब पंड्या चोट से उभर रहे हैं। ऐसे में उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया है। ये सभी मैच न्यूजीलैंड में खेले जाएंगे।
***************
***************
महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण महाभारत में द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। दीपिका का कहना है कि वह इस किरदार को पाकर काफी खुश हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक फिल्म में कृष्ण की भूमिका निभा सकते हैं। फ़िलहाल ऋतिक की तरफ से फिल्म में रोल को लेकर कोई बयान नहीं आया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म के किरदारों को लेकर काफी चर्चा है। जानकारी ये भी है कि दीपिका फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। बता दें, दीपिका फिल्म 'छपाक' और '83' भी प्रोडयूस कर चुकी हैं।
***************
***************





Comments
Post a Comment