29 नवंबर की सभी बड़ी खबरें

टीवी पर आज प्रसारित होगा केबीसी का आखिरी एपिसोड


टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ बंद होने जा रहा है। आज सीजन 11 का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। जिसमें ‘कर्मवीर’ प्रतियोगी सुधा मूर्ति अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगी। 19 अगस्त से शुरु हुआ यह कार्यक्रम काफी दिलचस्प रहा। इस सीजन में चार प्रतियोगी करोड़पति बनें। वहीं कई ऐसे कंटेस्टेंट भी आए, जिनकी कहानियों ने दर्शकों को प्रेरित किया। शो में अमिताभ बच्चन ने खुद को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किये। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने शो के 10 सीजन होस्ट किए हैं जबकि केबीसी सीजन 3 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। 
***************

मशहूर अमेरिकन पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की चट्टान से गिरकर मौत


प्रसिद्ध अमेरिकन पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की चट्टान से गिरने के बाद मौत हो गई। उत्तरी मेक्सिको में शाइनिंग पाथ नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग पर ब्रैड अपने साथी के साथ चढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान वह वहां से फिसल गए और उनकी मौत हो गई। गॉबराइट 31 साल के थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ब्रैड हादसा नीचे उतरते वक्त हुआ। वह 900 मीटर तक पहुंच गए लेकिन नीचे उतरते समय वह संभल नहीं पाए और फिसलने से उनकी जान चली गई। 
***************

सलमान की फिल्म 'दबंग 3' को बायकॉट करने की उठी मांग


सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज से पहले ही विरोध का शिकार हो गई। ‘दबंग 3’ के टाइटल सॉन्ग ‘हुड़ हुड़ दबंग’ के कारण मुसीबतें खड़ी हुई है। हिन्दू जनजागृति समिति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। गाने में साधु-संतों को गिटार लेकर नाचते हुए दिखाया है जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। साथ ही गाने के बीच में शिव जी, राम और कृष्ण जी को भी दिखाया गया है। 
***************

लालू प्रसाद यादव को अभी और जेल में रहना होगा, जमानत सुनवाई टली 


चारा घोटाले के आरोप में जेल की सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुनवाई टल गई है। शुक्रवार यानी आज इस पर अहम फैसला होने वाला था। लेकिन मामले से जुड़े अधिवक्ता राजेश कुमार के निधन के कारण सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी, जिस कारण लालू को अभी और जेल में रहना पड़ेगा। लालू ने चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में जमानत की मांग की है। बता दें, पहले 22 नवंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ता के निधन के कारण सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट ने 29 नवंबर को सुनवाई की तारीख तय की थी।
***************

मुंबई में नया घर तलाश रहे हैं पूर्व सीएम फडणवीस


महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की नई सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुसीबत बढ़ गई है। अब उन्हें सीएम आवास ‘वर्षा’ को खाली करना होगा, जिसकी तैयारियां भी उन्होंने शुरु कर दी है। बंगले के अंदर सामान की पैकिंग हो रही है। इसके लिए मूवर्स-पैकर्स का एक ट्रक भी बंगले के अंदर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि फडणवीस मुंबई में रहने के लिए नया घर तलाश रहे हैं। गौरतलब है कि है नागपुर के रहने वाले फडणवीस 2014 में चुनाव जीतने के बाद मुंबई शिफ्ट हुए थे।
*************** 

Comments

Popular posts from this blog

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, भारत और साउथ अफ्रीका की टीम जल्द हो सकती है आमने-सामने

Top stories on 23rd October in a capsule

1 जुलाई की सभी बड़ी खबरें