जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें आज की सभी मुख्य ख़बरें


विजय माल्‍या को झटका, प्रत्‍यर्पण के खिलाफ अर्जी को लंदन कोर्ट ने किया खारिज


लंदन कोर्ट ने विजय माल्या की प्रत्यर्पण के खिलाफ की गई अपील खारिज कर दी है. ऐसे में उनके प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है. माल्या के पास अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का रास्ता बचा है, जिसमें कम से कम छह सप्ताह और लग सकते हैं.

_______________________


पीएम मोदी ने जारी किया बीजेपी का घोषणापत्र, आर्टिकल 370 और 35A हटाने का वादा



भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया. इसमें उसने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाने का वादा किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ तक यानी साल 2022 तक के लिए 75 संकल्प लिए हैं. इसमें भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस, घुसपैठ रोकने, किसी राज्य की सांस्कृतिक-भाषाई संरचना पर कोई आंच न आए इसलिए सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल को लागू करने की बात की गई है.

_______________________


BJP के 'संकल्प पत्र' को कांग्रेस ने बताया 'झांसा पत्र', कहा- मोदी सरकार का मंत्र है 'झांसे में फांसो'


भाजपा के घोषणापत्र पर कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र झूठ का गुब्बारा है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी जी जुमलों की खेती कर रहे हैं. मोदी सरकार का मूल मंत्र है 'झांसे में फांसो.'

_______________________


करमबीर सिंह की नियुक्ति के खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल पहुंचे वाइस एडमिरल बिमल वर्मा


वाइस एडमिरल बिमल वर्मा, वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल पहुंचे हैं. बिमल वर्मा ने सरकार की ओर से वरिष्ठता को नजर अंदाज किए जाने और उनके जूनियर को अगला नौसेना प्रमुख बनाने के फैसले को चुनौती दी है.

_______________________


सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, एक नहीं पांच EVM -VVPAT का होगा मिलान

सुप्रीम कोर्ट ने EVM- VVPAT का औचक मिलान करने संबंधी विपक्ष की याचिका पर सोमवार को निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक की बजाए 5 EVM- VVPAT का औचक मिलान होगा.

_______________________

Comments

Popular posts from this blog

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, भारत और साउथ अफ्रीका की टीम जल्द हो सकती है आमने-सामने

Top stories on 23rd October in a capsule

1 जुलाई की सभी बड़ी खबरें