गुजरात: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान हर अपडेट लाइव

गुजरात:  दूसरे और अंतिम चरण के मतदान का लाइव अपडेट्स 

गुजरात में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतगणना 18 दिसंबर को होगी। इस चरण के लिए 25,558 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान कुल 851 उम्मीदवार मैदान में होंगे। इनमें 782 पुरुष और 69 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 66.75 फीसदी मतदान हुआ।


***************************************************

5.01 pm (IST): दूसरे चरण के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव पूरा। शाम 5 बजे तक ही था मतदान का समय। 18 दिसंबर को आएंगे परिणाम।
____________________________
4:52 pm (IST): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के खिलाफ चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
____________________________

4:51 pm (IST): कांग्रेस नेता थरूर ने कहा, चुनाव आयोग ने गुजरात में दोहरापन दिखाया है. चुनाव आयोग ने अपनी साख खो दी है।
____________________________

4.39 pm (IST): पीएम मोदी के रोड शो को लेकर EC ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी।
____________________________

4.07 pm (IST): दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
____________________________

4.00 pm (IST): गुजरात के मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक हमें प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा वोट डालने के बाद आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिली है। शिकायत के अनुसार पीएम ने वोटिंग के बाद रोड शो किया। अहमदाबाद के डीईओ को शिकायत सौंप दी गई है।
____________________________

3.42 pm (IST): चुनाव आयुक्त बीबी स्वेन ने कहा है कि एक व्यक्ति ने शिकायत की कि जब उसने अपने फोन का ब्लूटूथ ऑन किया तो वह मशीन से कनेक्ट हो गया. हम हर जगह इसकी जांच कर रहे हैं।
____________________________

3.35 pm (IST): कांग्रेस कार्यकर्ता जो चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर जा रहे थे उन्हें पटेल चौक के पास सरदार पटेल भवन के बाहर पुलिस ने रोक लिया है।
____________________________

3.27 pm (IST): चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने कांग्रेस ने घेराव कर दिया है। कांग्रेस के दल का नेतृत्व अशोक गहलोत और रणदीप सुरजेवाला ने किया।
____________________________

3.20 pm (IST): वड़ोदरा के सावली में दो गुटों के बीच झड़प की खबर। इसमें कुछ गाड़ियों को जलाने की भी खबर है. सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया है।
____________________________

3.10 pm (IST): दोपहर दो बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ है।
____________________________

3.00 pm (IST): दो बजे तक वोटिंग
खेड़ा- 46.20 %
बनासकांठा- 45%
पंचमहल- 49%
सबरकांठा- 56.38%
____________________________

2.40 pm (IST): बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि जिनके लिए अंगूर खट्टे हैं उन्हें चुनाव आयोग में दोष दिख रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चुनाव आयोग को निष्पक्ष कहा था।
____________________________

2.15 pm (IST): गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 1.30 बजे तक 4.33 फीसदी मतदान हुआ।
____________________________

2.00 pm (IST): अहमदाबाद के जमालपुर खड़िया में बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने डाला वोट।
____________________________

1.40 pm (IST): कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त मोदी जी के पीएस (निजी सचिव) थे, वो आज भी उनके पीएस की तरह काम कर रहे हैं।
____________________________

1.35 pm (IST): कांग्रेस ने चुनाव आयोग को मोदी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
____________________________

1.30 pm (IST): पीएम मोदी ने रोडशो कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है: कांग्रेस
____________________________

1.15 pm (IST): गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा, पहले चरण की अपेक्षा ईवीएम में खराबी की शिकायत में 50 फीसदी की कमी आई है। हम खराब ईवीएम को रिप्लेस कर रहे हैं। मेहसाणा और घटलोदिया में दो जगह ईवीएम में ब्लूटूथ की शिकायत आई थी। हमने वहां ऑब्जर्वर भेज दिया है।
____________________________

12.50 pm (IST): वडोदरा के अकोटा में पूर्व क्रिकेटर नयन मोगिया ने डाला वोट।
____________________________

12.40 pm (IST): गुजरात के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, दूसरे चरण में तकनीकी खराबी की वजह से 1.63 फीसदी वीवीपैट को बदला गया है। साथ ही 0.88 फीसदी बैलट यूनिट और 0.86 फीसदी कंट्रोल यूनिट को भी बदला गया है।
____________________________

12.30 pm (IST): दूसरे चरण में दिन के 12 बजे तक 39 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
____________________________

12.05 pm (IST): वोट डालने के लिए अहमदाबाद के साबरमती स्थित रानिप पोलिंग बूथ पहुंचे पीएम मोदी। लाइन में लगकर डाला वोट। (News 18)
____________________________

11.40 am (IST): मेहसाणा: यहां लोगों ने बीजेपी उम्मीदवार रजनी पटेल का विरोध किया। इसके बाद बीजेपी नेता चंद्रेश पटेल ने लोगों पर तलवार तान दी।
____________________________

11:36 am (IST): 10 बजे तक ऐसे हुई वोटिंग।




____________________________


11.26 am (IST) : हार्दिक ने कहा- बीजेपी ने हार मान ली, सचिवालय में जलाई गई फाइलें (News18)

____________________________


10.47 am (IST) : अहमदाबाद में शुरुआती घंटों में रिकॉर्ड वोटिंग, 10 बजे तक पड़े 9.06% वोट (News18)

____________________________


10:41 am (IST) : उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने डाला वोट। (Firstpost)


____________________________



10:32 am (IST): हार्दिक पटेल ने कहा, 6 करोड़ लोग भविष्य के लिए वोट कर रहे हैं. बीजेपी ने अपनी हार मान ली है. कल ही सचिवालय में फाइलों को जलाया गया था. कांग्रेस को 100 सीट मिलेगी. उन्होंने कहा कि ढाई साल के बाद चुनावा लड़ने का फैसला करेंगे। (News18)


____________________________


10:14 am (IST): पोलिंग अफसर गौरांग राणा ने कहा, छोटा उदयपुर के संखेड़ा सोधालिया गांव में ईवीएम में खराबी की वजह से 50 मिनट तक वोटिंग प्रभावित रही. मशीन ठीक हो गया और वोटिंग शुरू हो गई है। (News18)


____________________________


10:07 am (IST): वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, मैं गुजरात की जनता से अपील करता हूं कि वे भारी मात्रा में आएं और वोट करें. विकास यात्रा क कायम रखें। (News18)

____________________________


10:00 am (IST): सुबह 9 बजे तक 5.07% मतदान


____________________________

 
10:00 am (IST)
वोट डालने पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली। (News18)




____________________________
 

9:44 am (IST)
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने वसान गांव में डाला वोट। (News18)




____________________________


9:39 am (IST)
वोट डालने के बाद अमित शाह कमलेश्वर मंदिर गए. (News18)
 



____________________________


9:35 am (IST)
हार्दिक के नाम पर बंटे गांव और शहर, चुनाव पर पड़ेगा असर..! (Firstpost)



____________________________

 
9:22 am (IST)
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डाला वोट। (News18)



____________________________
 

9:16 am (IST)
गुजरात चुनाव: अनूठी है ये सीट, यहां जीती बीजेपी तो पलटेगा इतिहास..! (Firstpost)




____________________________


8:32 am (IST): वोट डालने पहुंची नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन। (News18)

____________________________


8:20 am (IST): गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने डाला वोट। (Firstpost)
____________________________


8:11 am (IST) : अहमदाबाद में वोट करने पोलिंग स्टेशन पहुंचे लोग। (News18)





____________________________



8:09 am (IST): मध्य गुजरात की स्थिति:



कुल सीटें-61

बीजेपी-37

कांग्रेस-22

एनसीपी-1

निर्दलीय-1



____________________________


8:09 am (IST): वोटिंग से पहले पूजा करते हार्दिक पटेल के परिवार के लोग।(News18)



____________________________



8:06 am (IST):  2012 की स्थिति

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर गुजरात की बनासकांठा जिले की 9 विधानसभा सीटों में बीजेपी ने 4 और कांग्रेस के कब्जे में 5 सीटें हैं, पाटन जिले की 4 सीटों में से 3 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस का कब्जा है. महेसाणां जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं, इनमें 5 बीजेपी और 1 कांग्रेस का कब्जा है. राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल महेसाणां सीट से ही विधायक हैं और दोबारा से चुनावी मैदान में है. साबरकांठा की 4 सीटों में से 3 कांग्रेस और 1 बीजेपी के पास हैं. जबकि अहमदाबाद से सटे गांधीनगर की 5 विधानसभा सीटों में से 2 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस का कब्जा है।(News18)


____________________________


8:04 am (IST): उत्तर गुजरात के जिले

उत्तर गुजरात में गांधीनगर, बनासकांठा, साबरकांथा, अरवली, मेहसाना और पाटन जिले आते हैं. माना यही जा रहा है कि इस बार गुजरात में बीजेपी को कांग्रेस कड़ी टक्कर देने की स्थिति में नजर आ रही है. हार्दिक पटेल से लेकर अल्पेश ठाकोर इस क्षेत्र से आते हैं।(News18)


____________________________


8:02 am (IST): उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर शुरू हुई वोटिंग।(News18)

____________________________

8:01 am (IST): दूसरे चरण के लिए शुरू हुई वोटिंग।(News18)

____________________________

7:55 am (IST):  2012 में बीजेपी का दबदबा नहीं था

उत्तर गुजरात में कांग्रेस का दबदबा रहा है. 2012 के विधानसभा चुनाव में इस इलाके की 32 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 17 सीटें मिली थीं। (News18)

____________________________

7:54 am (IST):  ऐसे थे 2012 के नतीजे

कुल सीटें-93

बीजेपी-52

कांग्रेस-39

अन्य-2

(News18)
____________________________


7:53 am (IST): दूसरे दौर के चुनाव में उत्तरी और मध्य गुजरात में 14 जिलों में 93 सीटों के लिए मतदान होगा जिसमें कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में 2.22 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।(News18)


____________________________


7:52 am (IST): कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र रहे मणिनगर से कांग्रेस ने विदेश में शिक्षा प्राप्त श्वेता ब्रह्मभट्ट को भाजपा के वर्तमान विधायक सुरेश पटेल के खिलाफ मैदान में उतारा है. मोदी ने 2014 में इस सीट को खाली कर दिया था।(News18)


____________________________


7:52 am (IST): वडगाम (एससी) एक और महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है जहां भाजपा के विजय चक्रवर्ती के खिलाफ कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय जिग्नेश मेवानी चुनाव मैदान में हैं।(News18)

____________________________


7:44 am (IST): इसी पोलिंग स्टेशन पर नरेंद्र मोदी वोड डालेंगे।(News18)



____________________________



7:34 am (IST): कांग्रेस से जुड़े अल्पेश ठाकोर राधनपुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं. उन्हें भाजपा के लाविंगजी ठाकोर चुनौती दे रहे हैं.(News18)


____________________________


7:33 am (IST): इस दौर की चुनावी जंग के प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं जो मेहसाणा से चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस के जीवाभाई पटेल उनके प्रतिद्वंद्वी हैं. (News18)

Popular posts from this blog

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, भारत और साउथ अफ्रीका की टीम जल्द हो सकती है आमने-सामने

Top stories on 23rd October in a capsule

1 जुलाई की सभी बड़ी खबरें