डार्क सर्कल हों या बेजान त्वचा, स्किन के लिए ऐसे फायदेमंद है ग्रीन टी
बहुत लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन ग्रीन टी के फायदे सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं हैं। ये त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे। जानिए त्वचा और बालों को बेहतर बनाने के लिए किस तरह ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बनाएं ग्रीन टी से स्क्रब : आप ग्रीन टी से बने स्क्रब से बेहतर निखार पा सकते हैं। इसके लिए आप ग्रीन टी की पत्तियों को बाउल में निकाल लें और इसमें थोड़ी सी चीनी और ऑलिव ऑयल और शहद मिलाकर मिक्सचर बना लें। फिर इस मिक्सचर से चेहरे पर स्क्रब करें। आपकी स्किन अच्छी हो जाएगी।
ग्रीन टी का टोनर : टोनर आपकी त्वचा को पोषण देने का काम करता है। इसके लिए आप घर पर ग्रीन टी का टोनर बना सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में दो टी बैग उबालें और फिर ठंडा होने पर इसमें एलोवेरा जेल अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें और इसे चेहरे पर स्प्रे करें। चूंकि, ग्रीन टी में नेचुरल डीटॉक्सीफाई गुण होते हैं, जो स्किन की टोनिंग करने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी से दूर करें डार्क सर्कल : अगर आपको डार्क सर्कल की समस्या है, तो ग्रीन टी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप ग्रीन टी बनाने के बाद बचे हुए टी बैग्स को ठंडा कर लें और इसे आंखों के नीचे रखें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको डार्क सर्कल से राहत मिल सकती है।
तो अगर आप भी बेहतर स्किन पाना चाहते हैं, तो ग्रीन टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको कौन सा तरीका इनमें से अच्छा लगा, हमें जरूर बताएं।

Comments
Post a Comment