जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 4 मई की सभी बड़ी ख़बरें



आलोचना के बाद कर्नाटक दौरा छोड़ प्रदेश वापसी करेंगे योगी 

उत्तर प्रदेश में आए भयंकर तूफान में करीब 73 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक चुनावी दौरा बीच में छोड़कर सीएम यूपी लौटेंगे। योगी के प्रदेश में होने के बजाय कर्नाटक में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पर सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा था कि योगी आदित्यनाथ के अपने प्रदेश में आपदा आई हुई है और वह यहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने उन्हें यहां की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक में राजनीति के लिए। गौरतलब है कि सीएम शनिवार सुबह तूफान प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे और वहां के हालात का जायजा लेंगे। 

.................................................. 

सवालों के घेरे में बिहार बस हादसा, बयान से पलटे आपदा प्रबंधन मंत्री 

बिहार में मोतिहारी में हुए बस हादसे के दो अलग बयानों के कारण घटनाक्रम पर कई तरह सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को सड़क हादसे के बाद जहां राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की, वहीं शुक्रवार को अपने बयान से पलटते हुए किसी की भी नही हुई मौत की बात की। गौरतलब है कि बीते दिन बस 15 फीट नीचे गड्ढे में गिरते ही धू-धूकर जलने लगी। शुरुआत में 27 यात्रियों की झुलसकर मौत की ख़बर के बाद यह आंकड़ा बीस तक पहुंचा, फिर बाद में यह घटकर सात तक पहुंचा लेकिन रात तक खोजबीन होने के बाद प्रशासन ने पुष्टि की कि किसी की भी मौत नहीं हुई थी। 

..................................................

निर्भया के दोषियों ने की कम सजा की मांग, कहा- नौजवान हैं और बहुत गरीब परिवार से आते हैं

दिल्ली की बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पील डालकर दोषियों को कम से कम सजा देने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दोषियों ने दलील दी कि वे बहुत गरीब परिवार से आते हैं और नौजवान हैं। पवन और विनय ने सजा कम करने की मांग करते हुए कहा कि कई देशो में मौत की सजा का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। कोर्ट ने सभी पक्षों से अपनी लिखित दलील 8 मई तक दाखिल करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चलती बस में पांच बालिक और एक नाबालिक ने निर्भया के साथ बलात्कार किया था। 29 दिसंबर को निर्भया की सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
..................................................

क्या नोटबंदी के बाद बैंकिंग सिस्टम में आया पैसा अब निकल चुका है? 

नोटबंदी के 18 महीने बाद बैंको पर इसका नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। पिछले 55 साल में बैंक का डिपॉजिट ग्रोथ रेट सबसे कम हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 में बैंक में लोगों द्वारा 6.7 फीसदी की दर से रकम जमा किए गये, जो 1963 के बाद सबसे कम है। ज्ञात हो कि 8 नवंबर 2016 को हुए नोटबंदी के बाद तकरीबन 86 फीसदी डिपॉजिट बैंकों में पहुंची थी। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के बाद जो पैसा बैंकिंग सिस्टम में आया था, वह अब निकल चुका है। 

..................................................


सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिक को जिंदा जलाया 

झारखंड के चतरा के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म और जिंदा जलाने का मामले सामने आया है। चाचा की शादी में शामिल होने गई बच्ची को दरिंदे जबरन उठाकर सूनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपियों को 50 हजार जुर्माना व 100 उठक-बैठक करने की सजा सुनाई। आरोपियों ने फैसला मानने से इंकार कर दिया और पीड़िता के घर पहुंच गये, जहां उसे जिंदा जला दिया। इस दौरान जब परिजनों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई की, जिससे उनकों गंभीर चोटें आई हैं। पूरे मामले में 14 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

..................................................

यौन हिंसा के कारण इस साल नही दिया जाएगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार

साहित्य का नोबेल पुरस्कार इस साल नहीं दिया जाएगा। दरअसल नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था स्वीडिश एकेडमी के भीतर आपसी लड़ाई चल रही है जिसके केंद्र में एक यौन उत्पीड़न है। इसी विवाद ने साहित्य में नोबेल देने वाले पैनल को ये फैसला लेने पर मजबूर किया है कि ये पैनल किसी कैंडिडेट का नाम 2018 के लिए तय नहीं करे। अब अगले साल इस पुरस्कार के लिए एक साथ दो विजेताओं को चुना जाएगा। ये ऐतिहासिक होगा क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के पहली बार ऐसा पहली बार होगा, जब एक साथ दो विजेताओं को साहित्य में नोबेल दिया जाएगा।
..................................................

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule