जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 11 मई की सभी बड़ी ख़बरें


जनकपुर-अयोध्या बस सेवा से होगा रामायण सर्किट का विस्तार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जनकपुर पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ मिलकर जनकपुर-अयोध्या बस सर्विस को हरी झंडी दिखाई। 35 सीटों की यह बस रात 11 बजे गोरखपुर में विश्राम करेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे अयोध्या पहुचेगी। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका स्वागत करेंगे। बस सेवा के शुरु होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा होगी। इस बस सर्विस को रामायण सर्किट के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। अयोध्या से जनकपुर के बीच की दूरी करीब 493 किलोमीटर है। 
............................................................ 

लालू यादव को मेडिकल ग्राउंड पर मिली 6 हफ्ते की जमानत 

चारा घोटाले से जुड़े मामलों में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी मुखिया लालू यादव बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाई कोर्ट ने सुनवाई कर उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर 6 हफ्ते की जमानत दे दी है। इससे पहले लालू को अपने बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को तीन दिन की पैरोल दे दी थी। जिसके बाद देर शाम वह व्हीलचेयर पर अपने घर पहुंचे, जहां उनसे मिलने के लिए लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था। 12 मई पटना होने वाले ऐश्वर्या और तेजप्रताप की भव्य शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 
............................................................ 


उन्नाव गैंगरेप केस: आरोपी विधायक पर रेप की पुष्टि को सीबीआई ने नकारा 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप केस में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप की पुष्टि को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने सिरे से नकार दिया। सीबीआई का कहना है कि फिलहाल पूरे केस की जांच चल रही है और वे अभी इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर नही पहुंची है। गौरतलब है कि राजनीतिक तौर पर बेहद संवेदनशील इस मामले में एक अखबार ने ख़बर छापी थी कि भाजपा विधायक के खिलाफ रेप के आरोप की सीबीआई ने पुष्टि की है। उधर ख़बर सामने आने के बाद पीड़िता ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की फांसी की मांग की। 
............................................................


गुरुग्राम में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज़

हरियाणा के गुरुग्राम में खुली जगहों पर नमाज़ पर उठ रहे विरोध के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज़ शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये थे। गुरुग्राम में पिछले तीन हफ्तों से जुमे की नमाज़ को लेकर विवाद में है लेकिन अब यह विवाद थमता नजर रहा है। दरअसल पहले खुले के मैदान में करीब 100 जगहों पर नमाज होती थी। इसके अलावा 24 ऐसी जगह पर नमाज़ होती है जो मस्जिद मदरसा या खुद की ज़मीन है। लेकिन समझौते के बाद 100 में से 23 जगह पर नमाज़ पढ़ने की सहमति बनी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि करीब 76 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नमाज़ की जगहों पर तैनात किये गये।
...........................................................


बीजेपी सांसद ने जिन्ना को बताया महान, कहा- आजादी की लड़ाई में उनका अहम योगदान 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के तस्वीर के उपजा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी की बागी विधायक सावित्री बाई फुले ने जिन्ना को महापुरुष करार दिया। कहा आजादी की लड़ाई में उनका योगदान था इसलिए उनकी तस्वीर को जहां लगाने की जरूरत है वहां लगाई जानी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले यूपी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन्ना की तारीफ करते हुए तस्वीर लगाने को सही ठहराया था। जबकि सीएम योगी स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर भारत में जिन्ना का इस तरह से महिमामंडन किया जाएगा तो उसे सहन नही किया जाएगा। 
............................................................


सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया श्रीदेवी की मौत से जुड़ी याचिका 

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड की द्विंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की जांच कराए जाने की मांग संबंधी एक याचिका खारिज कर दी। याचिका एक फिल्म डायरेक्टर सुनील सिंह की ओर से की गई थी। सुनील का आरोप था कि दुबई में श्रीदेवी की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी, इस पर जांच होनी चाहिए। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में दखल नही दे सकते, क्योंकि इस घटना की जांच पहले ही भारत और दुबई के अधिकारी कर चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट भी इस याचिका को खारिज कर चुका है। 

............................................................

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule