जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 6 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें


सरकार ने किया रक्षा और गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक से इंकार

देश की रक्षा और गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक की खबर सामने आने के बाद सरकार ने इसे सिरे से नकार दिया। बीते दिन इंटरनेट पर रक्षा मंत्रालय की साइट खोलने के बाद होम पेज पर एरर दिखाई देने के साथ चाइनीज शब्द लिखा था। जिससे इस हैकिंग के पीछे चीन का हाथ होने का संदेह किया गया। मामले पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर आश्वासन दिया कि जल्द ही ये दिक्कत दूर हो जाएगी। गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय की कई गोपनीय जानकारियां रखी जाती हैं। ऐसे में रक्षा मंत्रालय की साइट हैक होना एक गंभीर प्रश्न है। हालांकि अब पूरे मामले पर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा प्रमुख गुलशन राय ने कहा कि नेशनल इंन्फार्मेटिक्स सेंटर में हार्डवेयर संबंधी समस्या के कारण कुछ सरकारी वेबसाइट काम नही कर रही थी।
.............................

तीन दिवसीय भारत दौरे पर नेपाली पीएम करेंगे नोटबंदी का जिक्र 

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान वह वह दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए भारतीय नेतृत्व के साथ बात करेंगे। पीएम ओली का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से वार्ता निर्धारित है, जिसमें वह नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 9.5 अरब रुपये के 500 और 1 हजार के पुराने नोटों को मुद्दा उठाएंगे। यात्रा के तीसरे दिन नेपाली पीएम उत्तराखंड के जी बी पंत प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां उन्हें डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि पीएम ओली का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नेपाल की मौजूदा वामपंथी सरकार चीन की ओर झुकाव को लेकर चर्चा में है। 
.............................

मोदी के डर से एक होकर चुनाव लड़ रहे सांप-नेवला-बिल्ली: शाह 

भारतीय जनता पार्टी आज 38वां स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते कहा कि ‘भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं’। कहा कार्यकर्ताओं के बलिदान और योगदान पर हमें गर्व है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा ‘जब बाढ़ आती है तो सांप-नेवला-बिल्ली सब अपने आप को बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाते हैं। मोदी की बाढ़ के डर से सांप-नेवला-बिल्ली एक होकर साथ चुनाव लड़ रहे हैं’। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमसे चार साल का हिसाब मांग रहे हैं और जनता उनसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है। 
.............................

योगी से दो नाराज सांसदों ने लिखी पीएम को चिट्ठी 

भारतीय जनता पार्टी 38वां स्थापना दिवस का जश्न मना रही है लेकिन उनके पार्टी के कुछ सांसद नाराज चल रहे है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के दलित सांसदों की नाराजगी का आलम ये है कि 24 घंटे के भीतर दो सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखा है। रॉबर्ट्गंज लोकसभा सीट से दलित सांसद छोटेलाल खरवार के बाद इटावा के सांसद अशोक दोहरे ने पीएम को चिट्ठी लिखी। उनका आरोप है कि भारत बंद के बाद पुलिस दलितों के खिलाफ जातिसूचक शब्द का उपयोग कर उन्हें घर से बाहर निकालकर पीट रही है और उनपर झूठे मुकदमें दर्ज कर रही है। इस मुद्दे पर सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है, पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्रवाई कर रही है। 
.............................

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule