जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 28 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
लोकसभा में तीन तलाक बिल पास, तीन साल की सजा का प्रवधान
लोकसभा ने गुरुवार को एक बार में तीन तलाक को अवैध करार देने वाले मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 को मंजूरी दे दी। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें इसे दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखते हुए तीन वर्ष तक कारावास और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर गरीब और त्यक्ता मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में खड़ा होना अपराध है तो ये अपराध हम दस बार करेंगे। हम इसे वोट के तराजू में नहीं तोल रहे और सियासत के चश्मे से नहीं, इंसानियत के चश्मे से देखते हैं। असादुद्दीन ओवैसी, एनके प्रेमचंद्रन, जॉइस जॉर्ज, बी महताब, ए संपत, अधीर रंजन चौधरी और सुष्मिता देव ने कुछ संसोधन सुझाए थे जिसे सदन ने नकार दिया। विधेयक को पारित कराने का विरोध करते हुए बीजद और एआईएमआईएम के ओवैसी ने सदन से वाकआउट किया।
___________अब हर महीने नहीं बढ़ेंगे रसोई गैस सिलिंडर के दाम
___________
अपने सैनिकों के नियंत्रण में रखे भारत: चीन
डोकलाम गतिरोध के समाधान को इस साल अंतरराष्ट्रीय सहयोग में अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए चीन की सेना ने गुरुवार को कहा कि भारत को सीमा पर शांति एवं स्थायित्व बनाए रखने के लिए अपने सैनिकों को कड़ाई से नियंत्रण में रखना चाहिए। इसके साथ ही चीन ने यह भी नसीहत दी कि भारत को सीमा समझौतों को लागू करना चाहिए। चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल रेन गुआछियांग ने कहा कि वर्ष 2017 में उनके अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग के प्रमुख बिंदुओं में 'डोकलाम' जैसे 'गंभीर मुद्दों' से निबटना भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि इस साल एकीकृत तैनाती के तहत सेना ने चीन की संप्रभुता एवं सुरक्षा हितों की 'दृढ़ता से' रक्षा की।___________
कुलभूषण के परिजनों के साथ पाक की बदसलूकी पर लोकसभा में यह बोलीं सुषमा
पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव ने जब अपनी मां को बिना बिंदी, चूड़ी और मंगलसूत्र के देखा तब उन्हें लगा कि कहीं उनके घर पर कोई अनहोनी नहीं हो गई। लोकसभा में गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह जानकारी दी। जाधव और उनकी परिवार की भेंट को लेकर निचले सदन में अपने बयान में सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुरक्षा के नाम पर जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवा दिए, उनके मंगलसूत्र, बिंदी सहित उनकी चूड़ियां उतरवा लीं। सुषमा के अनुसार, बिना बिंदी, चूड़ी और मंगलसूत्र के देखने पर जाधव ने मां से पहला सवाल किया 'बाबा कैसे हैं।' सुषमा ने कहा जाधव की मां के मुताबिक उन्हें बिना बिंदी, चूड़ी और मंगलसूत्र के देखकर उनके पुत्र को लगा कि कहीं कोई अनहोनी न हो गई हो।
___________
सांसद नहीं देते मैसेज का जवाब, पीएम ने जताई नाराजगी
___________



